Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प. विजय शंकर तिवारी की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 प. विजय शंकर तिवारी की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन





कानपुर, 3 जनवरी 2026:समाजसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहे पंडित विजय शंकर तिवारी की पुण्य स्मृति में आज दिनांक 3 जनवरी 2026 को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम मद्वारा सामान्य रोग जांच, रक्तचाप एवं शुगर परीक्षण, परामर्श तथा आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया जिसमे डॉ प्रफुल्ल श्रीवास्तव डॉक्टर अंकित दुआ डॉक्टर पीयूष गुप्ता डॉ रंजना अवस्थी डॉक्टर आलोक कनौजिया डॉक्टर करुणेश सिंह डॉक्टर डीके वर्मा डॉक्टर दानिश डॉक्टर किशन सिंह डॉक्टर अनुराग त्रिपाठी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, स्वच्छ जीवनशैली और नियमित जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।



आयोजकों ने बताया कि पंडित विजय शंकर तिवारी सदैव समाजसेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहे। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जा सकें।



कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ