सेवा, संवेदना और संकल्प के उत्सव मेडिकल बैंक का स्थापना दिवस समारोह आयोजित
कानपुर। समाज में जब सेवा सिर्फ शब्द न रहकर ज़रूरतमंद की साँस बन जाए, तब ऐसे प्रयास इतिहास रचते हैं। इसी भावना के साथ रविवार को हरि गर्ल्स हॉस्टल काकादेव में ऑल इंडिया वूमेन डेवलपमेंट एण्ड ट्रेनिंग सोसाइटी द्वारा संचालित मेडिकल बैंक का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया।
यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन अनगिनत पीड़ितों, गरीबों और असहाय लोगों के लिए आशा का प्रतीक है, जिन्हें समय पर दवा और इलाज से संबंधित जरूरत के मेडिकल उपकरण मिल सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती वंदना पाठक जी, जेल अधीक्षक जिला कारागार कानपुर नगर बी.डी. पांडेय जी और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अनुराग, भवानी भीख, गणेश तिवारी, डॉ. राजन गांधी जी की उपस्थिति रही।
अतिथि के रूप में प्रोमिला वैध, जीत प्रताप सिंह, जया शुक्ला और सुरेश सचान जी के साथ डॉ. ज्ञानेंद्र मौजूद थे।अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और गुरु पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक राहुल यदुवंशी ने किया।
इस अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में मेडिकल बैंक की यात्रा, उसके संघर्ष, उपलब्धियाँ और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में मेडिकल बैंक की टीम के मिशन और प्रयासों को सराहा।
इस दौरान संस्था द्वारा अतिथियों का आभार जताते हुए सम्मान किया गया।स्वर गंधार संगीत एकेडमी के निदेशक सिंगर बंटी और उनकी टीम ने गणेश वंदना के साथ भजनों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
मेडिकल बैंक की संस्थापक डॉ. बिंदु सिंह ने मेडिकल बैंक का अनुभव साझा करते हुए बताया कि शहर की कई स्वयंसेवी संस्थाएं और अस्पताल हमारे साथ इस मिशन में जुड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि दवा से दुआ तक के इस सफर में हमारे मेडिकल बैंक की अन्य शाखाएं दिल्ली में खुल चुकी है, इसके अलावा कानपुर साउथ, गुमटी, बिठूर, झांसी, चेन्नई, पटना, हरदोई, लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर शीघ्र ही संचालित होने लगेंगी। कहा कि जल्दी ही हम एक बैठक करके आगे की योजनाएं निर्धारित करेंगे।
उन्होंने लोगों से इस मिशन में साथ आने की अपील की और सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर गोपाल तुलसियान, आदित्य पोद्दार, एस के कमल, दीप्ति दुबे, हितेश जायसवाल, भूपेंद्र सिंह, अखिल खरे, अनोखे लाल पाठक, धर्मेंद्र सिंह, तरुणा, आशुतोष द्विवेदी, कविता तिवारी, प्रभा पांडेय, अदिति शुक्ला, विनय आनंद, मनीषा सिंह, प्रशांत शुक्ला, अनुराधा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






0 टिप्पणियाँ