Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद ने चलाया पौधरोपण अभियान,101 पौधे रोपे


कानपुर नगर । अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद कानपुर इकाई के द्वारा बिठूर क्षेत्र में गूगल, अश्वगंधा, मीठी, नीम, सहजन, बरगद, पीपल समेत कई प्रजातियों के 101 पौधे रोपित किए गए, संस्था के नेशनल कोर कमेटी मेंबर अनुराग राजपूत ने ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी में ऑक्सीजन की कमी से ना जाने कितने परिवार बिखर गए जिसका कारण कही ना कही पर्यावरण का दुषित होना भी है।


 इन्ही सब दिक्कतों को देखते हुए आज बिठूर क्षेत्र में जगह चिह्नित करके कानपुर इकाई ने 101 पौधों को लगाया है यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, हम सभी की जिम्मेदारी है कि एक पौधा जरूर लगाए उन्होंने कहाकि सिर्फ पौधा लगाना ही हमारी जिम्मेदारी नही है पौधा लगाने के साथ-साथ पौधे की देखरेख तब तक करे जबतक वह अपनी जड़ों को मजबूत ना कर ले।उन्होंने बताया कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी से ग्रसित है जिसका मुख्य कारण प्रकति के साथ खिलवाड़ करना है।अगर समय रहते हम नही चेते तो इसके गम्भीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला प्रभारी विनय वर्मा, जिला स्वास्थ्य प्रभारी डॉ, नितेश सिंह, अंगत कुशवाहा, दीपक गिरि, राहुल गुप्ता, गोविंद कुमार राहुल कुमार, सतीश पाल, आदि लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ